जातिवाद खत्म नहीं हुआ , इसका भेस बदल गया है !
मेरे बहुजन मित्रों ! आप सफल हैं ! आप सम्पन्न
हैं !आप अच्छी नौकरी में हैं !आपका अपना व्यवसाय है !और आपको लगता है कि आप जातिवाद
के शिकार नहीं है तो थोड़ा सजग होकर जायजा लीजिये !आप पाएंगे जातिवाद बड़े महीन ढंग से
चल रहा है और आपको शिकार बना रहा है !
आप नौकरी में है तो गौर कीजिये !कैसे किसी खास
सरनेम वाले को सुविधा की पोस्टिंग मिलती है और दूरदराज़ के , कठिन समझे जाने वाले असाइनमेंट आपके हिस्से आते हैं!गौर कीजिये समान गलती
के लिए कैसे आप दंडित किए जाते हैं और बॉस
की बिरादरी वाले की गलती बिना दर्ज किए रफा दफा होती है, सजा
मिलना तो दूर की बात है !
आप व्यवसाय में है ! गौर कीजिये महाजन के जातिवाले
को कितनी आसानी से क्रेडिट पर माल मिलता है और आपको बिना पेमेंट के माल भी नहीं मिलता !यह भी देखिये कि कैसे आपका बिल
अटका रहता है और खास बिरादरी वालों का पेमेंट हथोहाथ होता है !
गौर कीजिये कैसे खास जाति वालों को पहले ही
पता होता है किधर जमीन अधिग्रहण होने वाला है और वे आउने पौने दाम पर जमीन खरीदते हैं
और सरकार को बेच कर करोड़ों कमाते है !
ऐसे बहुत से उदाहरण हैं !मेरे बहुजन मित्रों
जातिवाद खत्म नहीं हुआ है ,उसका भेस बदल गया है !उसे पहचानिए
!उसका विरोध कीजिये !कुछ लड़ाइयाँ बिना हार जीत की परवाह किए बिना लड़ी जानी चाहिए !आप हार भी गएं तो भी उसका असर
होगा !जातिवाद मरेगा नहीं लेकिन कमजोर तो होगा !
#मेरे_बहुजन_मित्रों